फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत उपचुनाव: कांग्रेस किस चेहरे पर लगाएगी दांव, कल होगा खुलासा, सीएम धामी को टक्कर देने के लिए यह हैं मजबूत दावेदार

Wed, 04 May 2022 02:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उपचुनाव की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगी है। पार्टी ने कल यानी बृहस्पतिवार तक प्रत्याशी का नाम तय करने के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उधर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द प्रदेश अध्यक्ष इस पर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी गजट अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। उपचुनाव की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

पार्टी किस चेहरे पर दांव लगाएगी, इस पर अभी असमंजस की स्थिति है। चंपावत सीट पर हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। लेकिन इस बार कई नए नाम सामने आए हैं, जिन्होंने उपचुनाव में दावेदारी की है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गढ़वाल के राजनीतिक दौरे पर हैं। उनके पांच मई से नौ मई तक के भ्रमण का कार्यक्रम भी आ गया है। उन्होंने मंगलवार और बुधवार को अपना दौरा स्थगित रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द तय कर लेंगे नाम : करन माहरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम तय कर देगी। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। जल्द प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत होगी और उपचुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। प्रत्याशी को लेकर निर्णय प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की संचालन अवधि चार घंटे बढ़ी, जानिए अब क्या होगा समय?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें