फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाॅलीबाल में चमोली, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और चंपावत की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iखेल महाकुंभ के तहत आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

I

Iयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार को अंडर-17 आयु वर्ग की एथलेटिक्स, वाॅलीबाल, खो-खो, बाॅक्सिंग, मुर्गाझपट, हैंडबाल आदि प्रतियोगिताएं हुईं। वाॅलीबाल में चमोली, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा और चंपावत ने जीत दर्ज की।I
विज्ञापन

Iएथलेटिक्स के 1500 मीटर दौड़ में देहरादून के आदर्श यादव प्रथम, ऊधमसिंह नगर के धीरज सिंह ने द्वितीय और हरिद्वार के हिमांशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में हरिद्वार के नितिन प्रथम, ऊधमसिंह नगर के धीरज सिंह द्वितीय, चंपावत के अंकित नाथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, वाॅलीबाल में पहला मुकाबला चमोली और नैनीताल के बीच हुआ। इसमें चमोली ने नैनीताल को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 2-0 से, हरिद्वार ने बागेश्वर को 2-0 से, अल्मोड़ा ने पौडी को 2-1 से, चंपावत ने रुद्रप्रयाग को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही फुटबाल प्रतियोगिता में चंपावत ने नैनीताल को 2-1 से, पौड़ी ने टिहरी को 2-1 से, ऊधमसिंह नगर ने बागेश्वर को 4-0 से और पिथौरागढ़ ने रुद्रप्रयाग को 5-1 से हराया। हॉकी में हरिद्वार ने टिहरी, अल्मोड़ा ने नैनीताल, पौड़ी ने बागेश्वर की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही हैंडबाल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 26-14, बागेश्वर ने चंपावत को 19-15 और नैनीताल ने टिहरी को 18-26 से हराकर जीत दर्ज की।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें