फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चमोली के जवान दीपेंद्र कंडारी का जम्मू कश्मीर में बलिदान, खबर मिलते ही परिवार में पसरा मातम

Sat, 10 Aug 2024 07:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)।

सार

करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए।
विज्ञापन
दीपेंद्र कंडारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में तैनात चमोली जिले के करछूना गांव निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। जवान के बलिदान होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए। हालांकि दीपेंद्र के बलिदान होने का स्पष्ट कारण भी पता नहीं चल पाया है। दीपेंद्र का परिवार वर्तमान में देहरादून के रतनपुर में रहता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अच्छे करदाता व्यापारियों को सम्मानित करेगी सरकार, वित्त मंत्री बोले-ये योजना रहेगी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बलिदानी दीपेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। ग्रामीण डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि बलिदानी का पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया है। करछूना गांव के ईश्वर राणा ने बताया कि सूचना मिलने गांव के लोग देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें