हाईवे के बाधित होने से चीन सीमा चौकियों में मौजूद सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। साथ ही नीती, गमशाली, फरकिया, मलारी, बांपा, मेहरगांव आदि गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।
ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नीती घाटी में तेज बारिश हो रही है, जिससे हाईवे को खोलने का काम धीमी गति से चल रहा है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।