फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: गर्मी से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिघल रही बर्फ, धौली नदी का जलस्तर बढ़ा, झील जैसी बनी स्थिति

Mon, 27 Apr 2026 08:23 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

 ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
तमक गांव के पास धौली नदी में रुका पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। तमक गांव के पास मलबा जमा होने से नदी में झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि पानी का लगातार रिसाव हो रहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मलबा जमा होने से यहां कुछ पानी रुक रहा है। मंगलवार से मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा ताकि पानी का निरंतर बहाव होता रहे। डीएम ने कहा कि इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलबा जमा होने के कारण यहां पानी इकट्ठा हो रहा है।
विज्ञापन


Delhi: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले सीएम धामी, चारधाम यात्रा में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का किया अनुरोध

Trending Videos
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यहां से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। मंगलवार को जेसीबी से मलबे को हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें