फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: तपोवन टनल में मिला रैणी आपदा में लापता मृतक का कंकाल, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

Sat, 12 Nov 2022 12:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

मृतक वर्ष 2021 में रैणी आपदा के बाद से लापता था। पुलिस ने मृतक के भतीजे सचिन सैनी से संपर्क किया और आधार कार्ड व कंपनी से ली उनकी फोटो भेजी तो सचिन ने मृतक की पहचान अपने चाचा प्रमोद पुत्र साधू राम के रूप में की।
विज्ञापन
तपोवन सुरंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रित्विक कंपनी की ओर से तपोवन टनल में शुक्रवार को जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के दौरान एक कंकाल बरामद हुआ। कंकाल पर मिले कपड़ों में से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी शिनाख्त की गई। मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचित कर लिया गया है। 

विज्ञापन


रित्विक कंपनी तपोवन की ओर से टनल से मलबा हटाया जा रहा है। शुक्रवार को यहां मलबा हटाने के दौरान एक कंकाल बरामद हुआ। कंपनी के अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो कंकाल टनल के करीब 545 मीटर अंदर था। कंकाल पर मिले कपड़ों में उसका आधार कार्ड बरामद हुआ।

आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र साधू राम, निवासी ग्राम अक्लसिया, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रित्विक कंपनी के अधिकारी डा. सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक उनकी कंपनी में काम करता था और वर्ष 2021 में रैणी आपदा के बाद से लापता था। पुलिस ने मृतक के भतीजे सचिन सैनी से संपर्क किया और आधार कार्ड व कंपनी से ली उनकी फोटो भेजी तो सचिन ने मृतक की पहचान अपने चाचा प्रमोद पुत्र साधू राम के रूप में की। पुलिस ने कंकाल सुरक्षित रखवा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें