फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: रौता के जंगल में लापता बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, एक महीने से हो रही थी तलाश

Fri, 27 Feb 2026 04:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)

सार

अमर सिंह्र पिछले लगभग एक माह से लापता थे, उनका शव पोखरी थाना क्षेत्र के ग्राम रौता के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड पोखरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रौता के जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एडीशनल सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गाधार (रुद्रप्रयाग) द्वारा थाना पोखरी को सूचना दी गई थी कि अमर सिंह(68) पुत्र आनंद सिंह, निवासी ग्राम थप्पल, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग जो पिछले लगभग एक माह से लापता थे, उनका शव पोखरी थाना क्षेत्र के ग्राम रौता के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला है। परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी पूर्व में थाना कोतवाली रुद्रप्रयाग में दर्ज कराई गई थी।

Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना देर शाम प्राप्त होने तथा अंधेरा होने के कारण उसी दिन पुलिस कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। इसके बाद आज 27 फरवरी 2026 को थाना पोखरी से उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस बल, मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के राजकीय उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया।

पूछताछ के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि अमर सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर बिना बताए घर से कहीं भी चले जाते थे। इसी कारण लगभग एक माह पूर्व उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें