फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पिंडर नदी के टापू में फंसी गाय का रेस्क्यू कर रहा था NDRF का जवान, डूबने से हुई मौत

Tue, 19 Aug 2025 09:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)

सार

पिंडर नदी में एक गाय दस दिन से टापू में फंसी है। बह गाय को निकालने के लिए जनपद चमोली में कार्यरत एनडीआरफ की टीम यहां पहुंची। इस दौरान जवान नदी में डूब गया।
विज्ञापन
- फोटो : ANI प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को पिंडर नदी के बीच टापू में फंसी गाय को निकालने गए एनडीआरएफ के जवान सुरेंद्र (30) की नदी में डूबने से मौत हो गई। एनडीआरफ के जवान सुरेंद्र को थराली अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कोठी गांव के पास पिंडर नदी में एक गाय दस दिन से टापू में फंसी है। गाय को निकालने पूर्व में गई एसएसबी की टीम वापस लौट गई थी। जबकि एसडीआरएफ की मनाही के बाद की सुबह गाय को निकालने के लिए जनपद चमोली में कार्यरत एनडीआरफ की टीम यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि रस्सी के सहारे एनडीआरएफ का जवान सुरेंद्र गाय को निकालने के लिए नदी में गया। लेकिन तेज वहाव व संतुलन बिगड़ने से वह डूब गया।

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास हादसा...पहाड़ी से अचानक आए मलबे में दबे दो युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद साथियों के द्वारा उससे निकाला गया। पानी से निकालने के बाद सुरेंद्र को थराली अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डा. रुद्र ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें