जहां रहती थी बर्फ, वहां लग रही आग
चमाेली जनपद में दशोली विकास खंड के बमियाला गांव के ऊपर मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना मिलने पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं नंदप्रयाग क्षेत्र के चीड़ के जंगलों में भी मंगलवार को आग भड़क गई। आग लगने से नदी घाटियों में धुंआ फैल गया। बमियाला गांव के ऊपर जिस जंगल में आग भड़की, वहां दिसंबर माह में बर्फ जमी रहती थी।