चमोली जिले में वन्यजीवों के हमलों का खतरा बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह दस बजे खुलेंगे और तीन बजे बंद होंगे। वहीं, आगंनबाड़ी केंद्र दस से एक बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।