फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हादसे की पूरी कहानी, बोले-अचानक फैला करंट, दरवाजा खोलते ही कई अलकनंदा में कूदे

Thu, 20 Jul 2023 11:40 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Chamoli Accident News: बुधवार को चमोली में बड़ा हादसा हो गया था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग झुलस गए थे। जिसमें से छह को एम्स ऋषिकेश और पांच को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
चमोली में करंट हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत की खबर ने हर किसी का स्तब्ध कर दिया। हादसा होने के बाद झुलसे पीड़ितों के साथ चमोली जिले के सेम डूंगरा गांव से एम्स ऋषिकेश आए दीपक फर्स्वाण बताते हैं कि मंगलवार रात को हरमनी गांव के युवक की प्लांट परिसर में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


चमोली हादसा: खड़े-खड़े जिंदा जले लोग... जो जहां था वहीं लोहे से चिपक गया; तीन मिनट में हुआ सबकुछ तबाह

बुधवार सुबह ग्रामीणों को गणेश के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मरने की सूचना मिली। क्षेत्र के युवक की मौत सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में चमोली की ओर दौड़े। जिसमें हरमनी के प्रधान पति सुरेंद्र सिंह, रांगतोली के प्रधान सुखदेव सिंह, हरमनी के पूर्व प्रधान मनोज, बीडीसी सदस्य नरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

चमोली हादसे की दास्तां बयां करते दीपक - फोटो : अमर उजाला
पंचनामा की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों ने मांग रखी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर लोगों ने कहा कि जब तक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को संचालित करने वाली कंपनी के अधिकारी आश्वासन नहीं देते तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे। इसी को लेकर वहां पर हल्की गहमा गहमी होती रही।

प्लांट की अचानक बिजली ऑन हो गई और शॉर्ट सर्किट से एक धमाका हुआ और क्षणभर में सबकुछ तबाह हो गया। इस दौरान कई लोग करंट की चपेट में आ गए। जैसे-तैसे धक्का मारकर वहां पर दरवाजा खुलवाया। इस दौरान कुछ लोग भागते हुए जान बचाने के लिए अलकनंदा नदी में भी कूद गए। 


 
विज्ञापन

घायल सुभाष खत्री - फोटो : अमर उजाला

तीन मिनट में हुआ सबकुछ तबाह

प्रत्यक्षदर्शी सुभाष खत्री ने बताया कि - सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर जैसे ही बिजली आई, तो लोग करंट की चपेट में आने लगे। 11 बजकर 29 मिनट पर बिजली चले गई। सिर्फ तीन मिनट में ही सबकुछ तबाह हो गया। जिसने भी प्लांट के प्लेटफार्म के बाद जाली वाले रास्ते में जाली पर टच किया, वह जमीन पर गिर कर झुलस गया और घायल हो गया।
 
पवन राठौर ने बताया कि प्लांट के बाहर लोहे के एंगल पर बिजली की चिंगारियां निकलने लगी और प्लांट के अंदर से धुंआ आने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दीपक फरस्वाण ने बताया कि हादसे के चंद मिनट पहले वह प्लांट के बाहर आ गया था। वह कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि इधर-उधर से लोगों की चीख पुकार सुनाई दी। जिन लोगों को करंट लगा, वे चंद सेंकड में जमीन पर गिर गए। करंट से उनके शरीर बुरी तरह से झुलस गए।

तीन गांवों में नहीं जले चूल्हे, हादसे ने ग्रामीणों को झकझोरा

तीन गांव के 14 लोगों की मौत के बाद चमोली जनपद में गांव-गांव में मातम पसरा हुआ है। हरमनी, रांगतोली और पाडुली गांव में चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें