गोपेश्वर में रोली के पास आज एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त आदित्य नेगी(20 ) निवासी देवग्राम उर्गम ज्योतिर्मठ के रूप में हुई है। युवक 13 मई को लापता हो गया था। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। उसके दोस्तों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की है। परिजन भी मौके लिए निकल गए हैं।