वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान हिमालयी जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां होने वाले वैज्ञानिक अध्ययन संरक्षण योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत इस प्रकार के अभियान संचालित किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस अभियान को प्रत्येक पांच वर्ष में आयोजित करने का प्रस्ताव रखने की बात कही, जिससे अधिक वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और वन अधिकारियों को इसमें भागीदारी का अवसर मिल सके।