उपजिलाधिकारी को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रसूता की पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के स्थानांतरण की मांग उठाई। कहा कि सीएमओ कभी फोन नहीं उठाते हैं और किसी भी मामले में रिस्पॉस नहीं देते हैं।