फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर जंगल में लगी आग की चपेट में आई हाईवे पर खड़ी कार, पूरी तरह जली

Thu, 28 May 2026 07:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

चमोली में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर चीड़ के जंगल में आग लग गई। इस दौरान एक कार हाईवे पर खड़ी थी वो भी आग की चपेट में गई।
विज्ञापन
जंगल की आग की चपेट में आई कार जली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में अब जंगल की आग विकराल रूप ले रही है। बृहस्पतिवार को गाेपेश्वर के पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर चीड़ के जंगल में लगी आग से यहां खड़ी एक कार जल गई। क्षेत्र में कई हेक्टेयर वन संपदा भी जलकर राख हो गई है। मौके पर बदरीनाथ और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के फायर वाचर भी पहुंचे थे, मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि पलभर में ही सबकुछ राख हो गया। 

विज्ञापन


Uttarkashi: बड़ेथी में जंगल की भीषण आग बस्ती और हाईवे तक पहुंची, गेस्ट हाउस से 70 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

अग्निशमन के कर्मी वाहन के साथ मौके पर पहुंचे हैं और इसी क्षेत्र में सड़क के निचले क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में लगे हुए हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे का कहना है कि वनों में आग लगाने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें