फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप; आर्मी मेजर समेत 10 से 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 07:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

मेजरसादी वर्दी में एक जिप्सी में माणा की तरफ पहुंचे। वे माणा गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस की ओर से उन्हें रोकने पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ में घस्तोली तिराहे पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप में आर्मी मेजर समेत 10 से 15 अन्य जवानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब पौने छह बजे की है। मामले में कोतवाली बदरीनाथ में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बदरीनाथ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह की ओर से पुलिस को दी तहरीर के अनुसार आर्मी मेजर अनमोल प्रीत और 10 से 15 अन्य आर्मी जवानों ने कथित तौर पर मारपीट की।

आरोप है कि मेजर अनमोल प्रीत नशे की हालत में थे। इस दौरान जवानों ने कांस्टेबल विजय सिंह और होमगार्ड दिनेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


मामले की विवेचना उप निरीक्षक प्रकाश बिष्ट को सौंपी गई है। पुलिस ने मारपीट, दंगा, गलत तरीके से रोकने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मेजर सहित अन्य जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे ने उजाड़ा परिवार: एक साथ उठे छह जनाजे, शवों को देख बिलख उठे परिजन, मातम में डूबा पूरा गांव, तस्वीरें

विज्ञापन

पुलिस बैरियर पर मेजर की जिप्सी रोकने पर मचा बवाल 

इन दिनों बदरीनाथ धाम के साथ ही देश के प्रथम गांव माणा में कांवड़िये बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गढ़वाल स्काउट से आगे माणा पुल पर कांवड़ियों की भारी भीड़ और मास्टर प्लान के कार्यों को देखते हुए पुलिस की ओर से पुल पर बैरियर लगाया गया है। बड़ी गाड़ियों को आगे जाने से रोका जा रहा था, जबकि छोटे वाहनों को रुक-रुककर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम लगभग पौने छह बजे आर्मी मेजर अनमोल प्रीत सादी वर्दी में एक जिप्सी में वहां पहुंचे। वे माणा गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस की ओर से उन्हें रोकने पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें