फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोलीः नंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दुकानें बहीं, तीन लोग लापता

Mon, 12 Aug 2019 09:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
चमोली में बारिश, भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के गोपेश्वर के चमोली जिले के घाट विकास खंड में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बांजबगड़ गांव में आवासीय मकान के पीछे हुए भूस्खलन के कारण मां और बेटी मलबे में दब गईं हैं। जबकि बांजबगड़ गांव के ही औली तोक में भी एक किशोरी के मलबे में दबे होने की सूचना है।

विज्ञापन


चुफलागाड और नंदाकिनी के उफान पर आने से घाट बाजार में तीन दुकानें बह गई हैं। घाट-बांजबगड़ मोटर मार्ग पर गरणी गांव में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण दो वाहन और एक मकान मलबे में दब गया है।

मोख घाटी में मोक्ष नदी के उफान पर आने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में तहसील और आपदा टीमें राहत, बचाव कार्य में जुट गई हैं। अभी भी क्षेत्र में बारिश हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, बदरीनाथ हाईवे बाजपुर, कौड़िया, लामबगड़ और कंचनगंगा में अवरुद्ध है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री जगह-जगह हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। चमोली जिले में भूस्खलन के कारण 14 संपर्क मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे भी जिले में भारी बारिश का कहर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें