फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Accident: संतोषी देवी पर टूटा दुखों का पहाड़, बिखर गई जिंदगी...हादसे ने छीना सुहाग और घर के दो चिराग

Thu, 20 Jul 2023 12:49 PM IST
अलका त्यागी विमल सिंह, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गणेश लाल (22) पुत्र महेंद्र लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे की मौत की खबर से सदमे में आईं संतोषी देवी को क्या पता था कि अभी और बड़ा दुख उनकी दहलीज पर खड़ा है। बेटे की मौत पर विलाप कर रहे परिजनों को कुछ ही देर में परिवार के दो अन्य सदस्यों के मरने की भी खबर आ गई। दो बेटे और पति की करंट हादसे में मौत से संतोषी देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

विज्ञापन


Chamoli: प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हादसे की पूरी कहानी, बोले-अचानक फैला करंट, दरवाजा खोलते ही कई अलकनंदा में कूदे

नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गणेश लाल (22) पुत्र महेंद्र लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर गणेश के पिता महेंद्र लाल (48) और बड़ा भाई दीपू कुमार (33) मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर बाद वहां करंट दौड़ गया जिसमें दोनों पिता-पुत्र की भी मौत हो गई। अब घर में संतोषी और उनका एक जवान बेटा ही बचा है। संतोषी देवी का भरापूरा परिवार एक झटके में तबाह हो गया। कल तक हंसते खेलते परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट गया है। 
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

फरस्वाण फाट के हरमनी निवासी गणेश की मौत पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में चमोली पहुंचे। लोग मौत की जांच और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनका भी इंतजार कर रही है। एक झटके में बड़ी संख्या में लोग करंट लगने से मौत के मुंह में चले गए। मरने वाले ग्रामीणों में ज्यादातर हरमनी और रंगतोली के हैं। हादसे में पूरे फरस्वाण फाटा क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

अपनों की सुध लेने के लिए घनघनाते रहे फोन

चमोली में करंट से मौत की घटना पूरे जिले में तेजी से फैल गई। घटना की सूचना पर क्षेत्र के लोग अपने परिजनों की कुशलता जानने के लिए दिनभर फोन घनघनाते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों को भी कुछ सूझ नहीं रहा था कि परिचितों की मौत पर क्या सूचना दें। एक के बाद एक के मरने की सूचना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

चमोली बाजार में व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। लोग मदद के लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे 108 सेवा वाहनों के साथ ही स्थानीय वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें