फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Disaster: थराली पहुंचे सांसद बलूनी और मंत्री धन सिंह रावत, आपदा प्रभावितों से मिलकर जाना हाल

Mon, 25 Aug 2025 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)

सार

आपदाग्रस्त थराली के दौर पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी राहत शिविर में थराली के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बच्चों से मिलते सांसद बलूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आपदा से ग्रस्त थराली का दौरा कर प्रभावितों का हाल जाना और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों ने कहा कि आपदा में सब खत्म हो गया है। मकानों में मलबे के सिवाय कुछ नहीं मिला है। सांसद बलूनी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद आपदाग्रस्त थराली के दौर पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी राहत शिविर में थराली के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान आपदा प्रभावितों ने उनसे अपना दुख बयां करते हुए मदद की गुहार लगाई। राहत शिविर में रह रही आरती देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को अतिवृष्टि के बाद आए सैलाब में उन्होंने अपना सब कुछ आंखों के सामने खत्म होते देखा। अब मकानों में मलबे के सिवाए कुछ नहीं बचा।

Chamoli Cloudburst: दस सेकेंड में पूरा बाजार हुआ खत्म, कितना डरावना था दृश्य...पीड़ितों ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बलूनी ने राहत शिविर में रह रहे सभी लोगों की व्यथा सुनीं और कहा कि सभी प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने थराली तथा उसके आसपास केदारबगड़, राड़ीबगड़, चेपड़ों में आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। साथ ही आपदा से हुई क्षति के बारे में जिलाधिकारी डाॅ. संदीप तिवारी से जानकारी ली और प्रभावितों को हर तरह की मदद पहुंचाने की बात कही।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें