फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Accident: एम्स में भर्ती 11 झुलसे पीड़ितों में से नौ को मिली छुट्टी, दो की हालत अभी भी गंभीर

Fri, 21 Jul 2023 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Chamoli Accident News: चमोली में हुए हादसे में करंट लगने से झुलसे छह लोगों को हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। सभी को यहां ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली हादसे में झुलसे नौ लोगों को एम्स मे छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी दो लोगों का यहां उपचार चल रहा है। सभी को अस्पताल से घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।

विज्ञापन


बुधवार को चमोली में हुए हादसे में करंट लगने से झुलसे छह लोगों को हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। सभी को यहां ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। हादसे में झुलसे पांच अन्य मरीजों को अगले दिन बृहस्पतिवार को हेली एंबुलेंस के जरिये ही एम्स लाया गया था।

Chamoli Accident:  ऑपरेटर की मौत के बाद भी एसटीपी में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताई उस रात की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन


स्थिति में सुधार होने पर एम्स प्रशासन ने नौ लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने एम्स पंहुचकर पीड़ितों का हाल जाना।

इनको मिली छुट्टी

अभिषेक पाल, पवन सिह राठौर, जयदीप, धीरेंद्र रावत, सुभाष खत्री, नरेंद्र, आनंद, रामचंद और महेश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एम्स के ट्रामा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी झुलसे पीड़ितों अब खतरे से बाहर हैं और स्थिति सामान्य होने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। मरीजों को अस्पताल से घर पहुंचाने की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वार की गई है।

विज्ञापन

संदीप की हालत में हो रहा सुधार

डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि ट्रामा आईसीयू में भर्ती संदीप की हालत में कुछ सुधार हुआ है। उन्हें वेंटीलेटर से भी हटा दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें फेस मास्क सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें लिक्विड डाइट भी दी गई और वह बातचीत करने की स्थिति में हैं। वहीं ट्रामा रेड जोन में भर्ती घायल सुशील की हालत में अभी ज्यादा सुधार नहीं है। हालांकि वह पूरी तरह सेंस में हैं, लेकिन उन्हें किडनी संबंधी दिक्कत अभी भी बनी हुई हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आएंगे एम्स

शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी एम्स पहुंचेंगे। शुक्रवार को वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने यहां ट्रायल लैंडिंग की। शनिवार को वायु सेना के दो हेलीकाॅप्टर यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें