निगम ने सात प्लांट का सेफ्टी ऑडिट शुरू किया
पेयजल निगम के पास चमोली और रुद्रप्रयाग में कुल सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। इन सभी प्लांट का विद्युत सुरक्षा ऑडिट शुरू करा दिया गया है। पेयजल निगम के एमडी एससी पंत ने बताया कि ऑडिट के बाद जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन में सभी रिपोर्ट आ जाएंगी।
ये भी पढ़ें...चमोली हादसा: शवों के ऊपर से ही लगाई कूद, आंख खुली तो अस्पताल में था, घायल ने बताई रूह कंपाने वाले दिन की कहानी
प्लांट बनाने वाली कंपनियों के अधिकारी गायब
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने वाली कंपनियों के अधिकारी गायब हैं। सूत्रों के मुताबिक, पेयजल निगम के अधिकारी उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके नंबर नहीं मिल रहे हैं। अभी तक स्थानीय स्तर पर उन कंपनियों से जुड़े लोगों से संपर्क हो पाया है।
पेयजल निगम को सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करने संबंधी जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों से प्लांट के ठेके की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि कितने नियमों का पालन हुआ है या नहीं।
-एससी पंत, एमडी, पेयजल निगम