डेढ़ माह पूर्व यूपीसीएल ने इसका कनेक्शन काट दिया
एक प्लांट की बिजली डेढ़ माह से कटीचमोली के निकट स्थित एक और प्लांट में करीब डेढ़ माह पूर्व बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के उपाय कमतर पाए थे। जानकारी के मुताबिक, पेजयल निगम को लगातार इस प्लांट में सुरक्षा मानक पूरे न होने के बारे में कहा गया। जब उसमें सुधार न हुआ तो करीब डेढ़ माह पूर्व यूपीसीएल ने इसका कनेक्शन काट दिया है। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना के मुताबिक, अवर अभियंता ने सुरक्षा मानक पूरे न होने के चलते कनेक्शन काटा था, जो कि अभी तक पूरे नहीं किए गए। माना जा रहा है कि अगर यूपीसीएल के अधिकारी सजग होकर कनेक्शन न काटते तो यहां भी कोई हादसा हो सकता था। फिलहाल ये प्लांट भी बंद पड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें...Yamunotri Highway: पत्थरों की बरसात...दो दिन से फंसे श्रद्धालु, प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी, दो किमी चली पैदल
चमोली के पांचों प्लांट हुए बंद
चमोली में एक प्लांट में हादसा होने के बाद से बंद पड़ा हुआ है। दूसरा प्लांट डेढ़ माह से बंद है। अब शनिवार को तीन और प्लांट में आपूर्ति कटने के बाद बंद हो गए हैं। लिहाजा, जिले के नमामि गंगे के तहत बने सभी पांचों प्लांट बंद पड़े हैं।