फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 33 दिन में 40 लाख की वसूली चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है, लेकिन नगर पालिका केवल 24.39 लाख रुपये भवन कर वसूल पाई है। अब पालिका के सामने 33 दिन में 40 लाख रुपये के भवन कर की वसूली चुनौती से कम नहीं है। वहीं, संपत्ति के किराये की वसूली के मामले में भी नगर पालिका के सामने मांग के सापेक्ष 14 लाख रुपये की वसूली का बड़ा लक्ष्य है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने वित्त वर्ष 2024-25 में भवन कर की वसूली के लिए 64.39 लाख रुपये का लक्ष्य रखा है। जबकि, किराये की संपत्ति की डिमांड 22 लाख रखी है। अब वित्त वर्ष समाप्त होने में केवल 33 दिन शेष हैं। इन 33 दिनों में नगर पालिका को 40 लाख रुपये की गृहकर की वसूली करनी है। इस हिसाब से नगर पालिका को रोजाना करीब 1.21 लाख रुपये की वसूली करनी होगी।
वहीं, संपत्ति किराये का संग्रह अब तक आठ लाख रुपये ही हो पाया है। अभी 14 लाख रुपये की वसूली होनी शेष है। ऐसे में नगर पालिका को रोजाना 42 हजार रुपये की वसूली करनी होगी। बीते वित्त वर्ष 2023-24 में नगर पालिका ने 62 लाख रुपये का भवन कर और 14.96 लाख रुपये का किराया वसूल किया था। भवन कर का लक्ष्य 71.39 और संपत्ति किराये का 20 लाख था। इस बार भवन कर का लक्ष्य घटा है।
विज्ञापन



Iभवन कर और संपत्ति किराये की वसूली की कार्य प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। अधिकारियों को वित्त वर्ष समाप्त होने तक डिमांड के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए हैं। बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने और कर वसूली न होने की स्थिति में आरसी जारी करने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। अगली बार से लक्ष्य को एक करोड़ तक किया जाएगा।I
विज्ञापन

I-धीरज बॉबी नौटियाल, अध्यक्ष, नगर पालिका, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें