फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाया तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों से पुलिस सख्टी से निपटेगी। नवंबर माह से पुलिस ऐसे चालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने वाली है। अभियान के प्रथम चरण में 1-9 नवंबर तक पुलिस जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर लोगों को हेलमेट की जरूरत के बारे में जागरूक करेगी। राज्य स्थापना दिवस के बाद ऐसे चालकों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही नाबालिकों को वाहन थमाने वाले अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की आवश्यकता को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी ये बेहद जरूरी है लेकिन, क्षेत्र में पुलिस की सख्ती न होने के कारण बड़ी संख्या में लोग वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते। जिसका खामियाजा सड़क दुर्घटना के रूप में देखने को मिलता है। ऐसे में अब पुलिस ने नवंबर माह से लोगों को सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराने का फैसला लिया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एक नवंबर से क्षेत्र में जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर लोगों को हेलमेट की जरूरत के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिसके बाद 10 नवंबर से हेलमेट न पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें