फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 25 का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने कहा तेज रफ्तार वाहन न केवल चालक और यात्रियों के लिए खतरा बनते हैं बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए ऐसे मामलों में केवल चालान ही नहीं बल्कि, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन अथवा अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए भी संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें