घटना के बाद से आरोपी ने नहीं खोला फोन
एंजेल चकमा हत्याकांड के बाद से फरार मुख्य आरोपी ने अपना फोन एक बार भी नहीं खोला है। इतना ही नहीं उसने अब तक अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों में से किसी से भी संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का लंबे समय से अपने परिजनों के साथ कोई भी संपर्क नहीं है। यह भी पुलिस को आरोपी के नजदीक नहीं पहुंचने दे रही है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ों में पाला तो मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल
भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में भारी बर्फबारी से आरोपी को तलाशने में कठिनाइयां आ रही हैं। आरोपी के बॉर्डर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना है। मौसम सामान्य होने पर सर्च ऑपरेशन को तेज किया जाएगा। -अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।