फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2019: मां के इस मंदिर में मौजूद पेड़ पर डोरी बांधने से पूरी होती है हर मनोकामना

Tue, 09 Apr 2019 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
मनसा देवी मंदिर हरिद्वार - फोटो : Nirpa Rawal
ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मां के इस मंदिर में मौजूद पेड़ पर डोरी बांधने से हर मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में एक चमत्कारी वृक्ष है। नवरात्रों में अगर सच्चे मन से इस पर डोरी बांधी जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। हरिद्वार में शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के शिखर पर स्थित मंसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन

3 of 5
मनसा देवी मंदिर - फोटो : गूगल
मंसा देवी के दर्शन के साथ यहां मौजूद स्नोही वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा भी चली आ रही है। कहते हैं कि इस वृक्ष पर डोरी बांधने से मनोकामना पूरी हो जाती है।

4 of 5
चैत्र व शारदीय नवरात्र में मां मंसा देवी मंदिर में मां मंसा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर में रोजाना हजारों भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंसा देवी मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण में भी आता है। इसमें मंसा देवी को दसवीं देवी माना गया है। मान्यता है कि महिसासुर नामक राक्षस ने देवताओं को पराजित कर दिया था। इसके बाद देवताओं ने देवी का स्मरण किया और देवी ने महिषासुर का वध कर दिया। देवताओं ने देवी से कहा कि इसी प्रकार कलियुग में भी भक्तों की मंसा को पूरा कर उनकी विपत्ति को दूर करें। इस पर देवी हरिद्वार में विराजमान हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें