फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैता की चैत्वली... पर जमकर किया नृत्य

विज्ञापन
हिमंवत फाउंडेशन की ओस से आयोजित तीजोत्सव में तनूजा, मदुला बनी तीज क्वीन ।
विज्ञापन
शहर में हरियाली तीज का उल्लास सोमवार को भी जारी रहा। रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी-धजी महिलाओं की टोलियों ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का भी परिचय दिया। महिलाओं ने गढ़वाली गीत चैता की चैत्वली... पर भी जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

पूनम बनी तीज क्वीन
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लेडीज क्लब ओर से आयोजित तीजोत्सव में सावन के गीतों पर महिलाएं खूब झूमीं। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में पूनम बंसल के सिर तीज क्वीन का ताज सजाया गया। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा व क्लब की संरक्षक डॉ. अमृता वर्मा ने किया। इसके बाद महिलाओं और बच्चों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। मंच का संचालन क्लब की अध्यक्षा शालिनी कुलश्रेष्ठ से किया। इस मौके पर पायल सिंह, किरण, कृतिका नीतू सिंह, विमल डबराल आदि मौजूद रहे।
तीज क्वीन के खिताब से तनुजा को नवाजा
हिमवंत फाउंडेशन की ओर से तीजोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर तनूजा भदुला को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। नत्थनपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष संगीता से किया। इसके बाद उन्होंने तुलसी का पौधा भेंट कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का स्वागत किया। इसके बाद महिलाओं ने गढ़वाल-कुमाऊं नी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसके बाद कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें तनुजा भदुला, राजेश्वरी दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यूजेवीएन लेडिज क्लब की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक होटल में तीजोत्सव मनाती महिलाएं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें