फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विपणन बोर्ड अध्यक्ष ने किया मंडी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसफाई व्यवस्था, दुकानों का संचालन व टैक्स वसूली को व्यवस्थित करने के दिए निर्देशI
विज्ञापन




कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सफाई व्यवस्था, दुकानों का संचालन, टैक्स वसूली का काम व्यवस्थित तरीके से किया जाए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राजधानी की मंडी होने के इसे मॉडल मंडी के रूप में स्थापित करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व सरकार के कार्यकाल में गिरासू अतिथि गृह में रखी गई शराब का निस्तारण करने के लिए आबकारी विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने परिसर में लाइसेंसधारियों के लिए खाली जमीन पर दुकानों का निर्माण का प्रस्ताव भेजे जाने के लिए कहा। साथ ही नवीन मंडी स्थल एवं विस्तारीकरण मंडी में दोनों तरफ वे ब्रिज को सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण शाखा का दौरा कर इंजीनियरों को निर्देश दिए कि मंडी परिषद के जो भी काम चल रहे है, उनका समय से गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण किया जाए। कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत पाई गई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें मंडी व्यापारियों से नियमों का पालन कर मंडी को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर मंडी समिति प्रभारी सचिव अजय डबराल, मंडी निरीक्षक दिनेश सिंह असवाल, विकास चौधरी, हरीशराम कोहली, दिनेश डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें