फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकसवार बदमाशों ने कारोबारी दंपति पर तानी पिस्टल, फिर सोने की चेन लूटकर हुए फरार

Mon, 15 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के बसंत विहार की पॉश कॉलोनी पुष्पांजलि एन्क्लेव में शनिवार रात बाइकसवार बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी दंपति को आतंकित कर सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने घर के पास कनपटी पर पिस्टल तानकर वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी महिला के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने वारदात पर आक्रोश जताया। पिछले 48 घंटे में चेन लूट की यह पांचवीं वारदात है। 

विज्ञापन


जीएमएस रोड स्थित पुष्पांजलि एंकलेव निवासी हिमांशु बाधवा का पलटन बाजार स्थित रामा बाजार में कपड़े का कारोबार है। शनिवार रात हिमांशु अपनी पत्नी साधना के साथ बाजार से खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। बाइकसवार दो बदमाश जीएमएस रोड से इनके पीछे लग गए। कॉलोनी के अंदर घुसकर बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी को रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने हिमांशु की कनपटी पर पिस्टल लगा दी।

उसके बाद बदमाश ने साधना के गले से चेन झटक ली। पति ने विरोध करने का प्रयास किया तो पत्नी ने उन्हें चुप करा दिया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला निर्मला चुतर्वेदी ने यह नजारा देखा तो उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश फरार हो गए। पड़ोसी अंकुर गुप्ता ने हो-हल्ला किया तो लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना पर एसओ बसंत विहार हेमंत खंडूडी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि वारदात गंभीर है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दो मिनट बाद आया कॉलोनी का गार्ड 
लूटपाट के दौरान कॉलोनी का गार्ड गायब था। कॉलोनी में जाने का एक ही रास्ता है। यहां पर गार्ड की तैनाती की गई है। लेकिन, बदमाशों के आने और फरार होने के समय यहां गार्ड नहीं था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गार्ड महेश पांडे ने बताया कि वह रोजमर्रा ड्यूटी पर सवा दस बजे के  करीब आते हैं। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर उसके आने से दो मिनट पहले ही निकले हैं। 
 

विज्ञापन

हेलमेट पहने थे दोनों लुटेरे

दंपति से पिस्टल के बल पर सोने की चेन लूटने वाले दोनों बदमाश हेलमेट पहने थे। पीड़ित साधना का कहना था कि घटना अप्रत्याशित थी। दहशत के कारण वह ज्यादा सोच नहीं पाए। पति पर पिस्टल तानने पर वह घबरा गई थी। हेलमेट पहनने के कारण वह बदमाशों का नहीं देख पाई, लेकिन बदमाश 30-35 साल के उम्र के प्रतीत हो रहे थे। 
दंपति ने बताया कि वह आपस में बातचीत में मशगूल रही। जिसकी वजह से उन्हें पीछे से आ रहे बदमाशों की भनक नहीं लगी। 

सीसीटीवी फुटेज अवलोकन में जुटी पुलिस
लूट के बाद सक्रिय हुई पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगालने में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास तीन के करीब कैमरे लगे हुए हैं। इनमें लुटेरों की बाइक का नंबर कैद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

व्यापारियों ने वारदात पर जताया आक्रोश
लूट की खबर मिलते ही मौके पर व्यापारी और भाजपा नेता पहुंच गए। प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज और महामंत्री फकीर चंद क्षेत्रपाल आदि ने घटना पर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें