फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त जैदी आज आएंगे दून

Wed, 18 Jan 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी सहित आयोग के अन्य अधिकारी बुधवार को 12.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से होटल पैसिफिक पहुंच निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 19 जनवरी को वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी, निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, ओपी रावत एवं आयोग के पांच अन्य वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को दून पहुंचेंगे। पैसिफिक होटल में लंच के बाद 3.30 से 5 बजे तक होने वाली राजनीतिक पार्टियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रजेंटेशन दी जाएगी। शाम को स्टेट नोडल अधिकारियों की बैठक लेंगे। 19 जनवरी को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम को प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें