भारत-चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी लपथल और रिमखिम का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू मंगलवार को दिल्ली लौट गए।
गृह राज्यमंत्री सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों में देश सुरक्षा का जोश भर गए। उन्होंने सीमा पर देश सुरक्षा में मुस्तैद हिमवीरों (आईटीबीपी के जवान) की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।
मंगलवार को सुबह नौ बजे गृह राज्यमंत्री रिजिजू सेना के एमआई-17 से सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुए। उन्होंने करीब तीन घंटे सीमा क्षेत्र में स्थित अग्रिम चौकी लपथल और रिमखिम में बिताए।