फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय: शनिवार-रविवार की छुट्टी खत्म...इन तिथियों पर मिलेगा अवकाश, नियम भी हुए कड़े

Thu, 29 May 2025 11:54 AM IST
अलका त्यागी राजेश भट्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि छात्रावास केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो सभी नियमों को मानने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में इस साल से छात्रों के लिए नए कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं। परिसर में सिर्फ संस्कृत में ही बात करनी होगी। अब शनिवार-रविवार की जगह चंद्रमा के हिसाब से प्रतिपदा, अष्टमी, अमावस्या और पूर्णिमा को ही छुट्टी मिलेगी।

विज्ञापन


छात्रावास में रहने वाले छात्रों को अब सुबह 4:30 बजे उठना होगा। रात 9 बजे उनके मोबाइल ले लिए जाएंगे और अगली सुबह 8 बजे वापस मिलेंगे। सभी को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा। बता दें कि विश्वविद्यालय में 16 जून से नया सत्र शुरू होगा।

छात्रावास के नियम भी कड़े
विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया है कि छात्रावास केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो सभी नियमों को मानने के लिए तैयार होंगे। छात्रावास में सीट पाने के लिए अब मेरिट, दूरी और अनुशासन भी देखा जाएगा, जो छात्र परिसर से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, उन्हें हॉस्टल नहीं मिलेगा। इस बार छात्रावास में 550 छात्रों को ही रखा जाएग। हालांकि यहां की कुल क्षमता 570 है।
विज्ञापन


Uttarakhand Sting Case: सीबीआई ने फिर तेज की जांच, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन

शिक्षकों के लिए भी नए नियम
नए नियम सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, शिक्षकों के लिए भी हैं। अब पुरुष शिक्षकों को धोती या पजामा-कुर्ता और महिला शिक्षिकाओं को सलवार-सूट या साड़ी पहनकर आना होगा। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि ये सभी नियम विश्वविद्यालय को एक अनुशासित और संस्कृतनिष्ठ शिक्षा केंद्र बनाने के लिए लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें