फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में रेल लाइन के निर्माण पर बोले प्रभु, कहा अंग्रेजों से अच्छा काम करेंगे

Mon, 15 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
suresh prabhu - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गंगोत्री से लौटने के बाद ओकग्रोव स्कूल की तीनों विंगों का निरीक्षण कर प्रिंसिपल और स्टाफ से स्कूल की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में रेलवे के सभी 125 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन


आजादी से पहले मसूरी में अंग्रेजों के रेल लाने की कवायद और राजपुर टोल चुंगी से सुरंग का काम शुरू होने के जवाब में रेलमंत्री ने कहा कि रेल के क्षेत्र में अंग्रेजों से अच्छा काम करेंगे।

मौके पर एडीआरएम मुरादाबाद सुधीर मिश्रा, मुख्य कार्मिक अधिकारी अंगराज मोहन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी अग्निहोत्री, मान सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रमोला ने रेलमंत्री को ज्ञापन देकर मसूरी में रेल लाइन निर्माण कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने दून से मसूरी रेल लाइन के तत्काल सर्वे और ओकग्रोव स्कूल में स्थानीय लोगों के बच्चों को 25 फीसदी आरक्षण देने की मांग की।

जल्द ही दिल्ली में देशभर के रेलवे स्कूलों के टीचरों और प्रिंसिपलों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। ताकि, मौजूदा प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को आधुनिक शिक्षा दी जा सके।
विज्ञापन

​परिजनों संग हसीन वादियों का लिया लुत्फ

suresh prabhu - फोटो : amarujala
रविवार दोपहर गंगोत्री से लौटने के बाद रेलमंत्री ने बार्लोगंज स्थित पांचतारा होटल में लंच किया। इसके बाद वे झड़ीपानी स्थित रेलवे के सबसे पुराने ओकग्रोव स्कूल के सीनियर बालक-बालिका और जूनियर स्कूल में पठन-पाठन, डोरमेट्री और क्लास रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल जेपी पांडे ने उनका स्वागत किया।

रेलमंत्री ने स्कूल के टीचरों, स्टाफ और छात्रों से बातचीत कर उनकी परेशानी सुनी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में रेलमंत्री ने कहा कि ओकग्रोव रेलवे के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार है। इसमें अध्ययनरत छात्र मध्य वर्ग से आते हैं। उनको अधिक सुविधा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।

परिजनों संग हसीन वादियों का लिया लुत्फ
ओकग्रोव स्कूल के निरीक्षण के बाद रेलमंत्री ने मसूरी की हसीन वादियों का भी लुत्फ लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे रेलमंत्री सुरेश प्रभु लाल टिब्बा में चार दुकान के पास स्थित सचिन तेंदुलकर के मित्र सजय नारंग के होटल रुकबी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिजनों के साथ डिनर किया। इसके पहले उन्होंने परिजनों के साथ दून घाटी के नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें