तीन तलाक और मुस्लिमों के कानून को लेकर अगर ऑस्ट्रेलिया सहित दूसरे देशों में यूनिफार्म सिविल कोड का पालन किया जा सकता है तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?
मामला सुप्रीम कोर्ट में है, उम्मीद है जल्द ही इस पर फैसला होगा। नारद जयंती के मौके पर विश्व संवाद केंद्र के पत्रकार सम्मान समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि अगर पूर्व सैनिकों को हथियार और पैसा देकर कश्मीर की जिम्मेदारी सौंप दें तो एक साल के भीतर कश्मीर का मसला हल हो जाएगा। स्वामी ने कहा कि देश में सांस्कृतिक क्रांति होनी चाहिए। 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद इसकी शुरुआत हो चुकी है।