रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गंगोत्री से लौटने के बाद ओकग्रोव स्कूल की तीनों विंगों का निरीक्षण कर प्रिंसिपल और स्टाफ से स्कूल की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में रेलवे के सभी 125 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
आजादी से पहले मसूरी में अंग्रेजों के रेल लाने की कवायद और राजपुर टोल चुंगी से सुरंग का काम शुरू होने के जवाब में रेलमंत्री ने कहा कि रेल के क्षेत्र में अंग्रेजों से अच्छा काम करेंगे।
मौके पर एडीआरएम मुरादाबाद सुधीर मिश्रा, मुख्य कार्मिक अधिकारी अंगराज मोहन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी अग्निहोत्री, मान सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रमोला ने रेलमंत्री को ज्ञापन देकर मसूरी में रेल लाइन निर्माण कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने दून से मसूरी रेल लाइन के तत्काल सर्वे और ओकग्रोव स्कूल में स्थानीय लोगों के बच्चों को 25 फीसदी आरक्षण देने की मांग की।
जल्द ही दिल्ली में देशभर के रेलवे स्कूलों के टीचरों और प्रिंसिपलों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। ताकि, मौजूदा प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को आधुनिक शिक्षा दी जा सके।