फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिली दीपावली की सौगात, कुंभ मेले के लिए 84.59 करोड़ की मंजूरी

Fri, 13 Nov 2020 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दीपावली पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ा तोहफा दिया है। कुंभ मेले के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 84 करोड़ 59 लाख रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार से यह धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


मिशन के तहत मंजूर धनराशि में से कुंभ मेले में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व अन्य गतिविधियों पर 79.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 2.55 करोड़ रुपये पेयजल निगम को और 2.92 करोड़ उत्तराखंड जल संस्थान को मिलेगी। 

स्वच्छ गंगा मिशन के तहत स्वीकृत धनराशि से होने वाले कार्यों को पूरा किया जाएगा। इससे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग दे रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा के तहत विभिन्न कार्यों के लिए सहायता का अनुरोध किया गया था। इसके तहत यह धनराशि राज्य को प्राप्त हुई है।

सीएम ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में त्रिवेणी घाट पर सरस्वती नाले की टेपिंग किए जाने के कारण क्षतिग्रस्त घाट एवं प्लेटफार्म पुनर्निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। हरिद्वार जलोत्सरण योजना में सीवर लाइनों को बदलने एवं मैन हॉल चैंबरों के पुनर्निर्माण के लिए भी 4.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि मेलाधिकारी कुंभ मेले के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें