फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ने भारत-चीना सीमा पर व्यवस्था जांची, LOC का किया हवाई सर्वेक्षण

Wed, 15 Nov 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी ने बुधवार को चीन सीमा का दौरा किया। उन्होंने गुंजी में सेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। गुंजी से आगे वास्तविक नियंत्रण रेखा का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
विज्ञापन


पत्र सूचना कार्यालय रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ले. जनरल के दौरे के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ले. जनरल नेगी ने सुरक्षा मुद्दों समेत विषम और जटिल परिस्थितियों में जवानों की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने सेना की विभिन्न सैन्य यूनिटों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में की जा रही सुरक्षा तैयारी पर संतोष जताया।

इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल नेगी ने बुधवार को पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र का भी दौरा किया। वह वायुसेना के एएन-32 विमान से नैनीसैनी हवाईपट्टी पर उतरे। वहां पर उनका 119 स्वतंत्र इंफेंट्री ब्रिगेड ग्रुप के कमांडर रंजन मलिक ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ले. जनरल नेगी ने अधिकारियों से सुरक्षा मामलों और प्रशासनिक मामलों में बातचीत की। उन्होंने अग्रिम सीमा क्षेत्र में जाड़ों के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। बाद में वह लखनऊ लौट गए।

बता दें कि हाल के दिनों में चीन सीमा पर सेना की गतिविधियां अचानक बढ़ी हैं। पिछले दिनों वायुसेना ने रात के समय सैन्य अभ्यास किया था। उसके बाद वायुसेना का विमान भी अभ्यास के सिलसिले में पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी पर पहुंचा। बुधवार को मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ने अचानक दौरा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें