फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जैसा निर्दयी व्यक्ति ही उड़ा सकता है त्रासदी का मजाक: सुरजेवाला

Wed, 08 Feb 2017 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस ने भूकंप पर मोदी के लोकसभा में दिए बयान पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही तमिलनाडु में उठे ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को केंद्र सरकार के इशारे पर बताया। केंद्र सरकार पर तमिलनाडु में उत्तराखंड और अरुणांचल जैसी कोशिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री के लोकसभा में दिए बयान पर प्रधानमंत्री से माफी मांगने की भी मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने भूकंप जैसी त्रासदी पर मजाक उड़ाया। ऐसा मोदी जैसा निर्दयी व्यक्ति ही कर सकता है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और शर्मिष्ठा मुखर्जी बुधवार दोपहर राजधानी देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

'तमिलनाडु में उत्तराखंड और अरुणाचल जैसा करना चाह रही केंद्र सरकार'

रणदीप सुरजेवाला - फोटो : AmarUjala
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में आए भूकंप का संसद में मजाक उड़ाया। सुरजेवाला ने इसे प्रधानमंत्री और भाजपा की अहंकार की पराकाष्ठा बताया।

कहा कि केवल मोदी जैसा निर्दयी व्यक्ति ही उत्रराखंड की त्रासदी का, जान और माल के नुकसान का सत्ता के अहंकार में चूर होकर मजाक उड़ा रकता हैं।

तमिलनाडु के घटनाक्रम पर केंद्र सरकार के इशारे पर बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में वैसा ही करने की कोशिश कर रही है जैसा उत्तराखंड और अरुणांचल में किया था। कहा कि जिसको जनमत मिला उसकी सरकार चलनी चाहिए
विज्ञापन

उत्तराखंड के साथ बदनीयती से दुर्व्यवहार कर रही मोदी सरकार

सुरजेवाला - फोटो : ANI
सुरजेवाला मोदी जी उत्तराखंड की त्रासदी का ही नहीं बल्कि पूरे देश के संस्कार और संस्कृति का मजाक उड़ाया है। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए और शब्द वापस लेने चाहिए वरना उत्तराखंड और यूपी की जनता चुनाव में इसका जवाब दे देगी।

सुरजेवाला ने केंद्र सरकार के संसद में दिए जवाब का दावा करते हुए कहा उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाके को मिलने वाली राशि 120 प्रतिशत कम कर दी।  मोदी सरकार पर उत्तराखंड के साथ बदनीयती से पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के अभी तक उत्तराखंड न आने पर सफाई देते हुए कहा क‌ि अगले 24 घंटे में राहुल उत्तराखंड में होंगे। उन्होंने भाजपा को जमुलों की सरकार, भ्रष्टाचार अपरंपार, भगोड़ों की भरमार और शासन से नहीं सरोकार बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें