रामपुर से काठगोदाम फोरलेन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन के दौरान पूरा फोकस उत्तराखंड पर ही रखा। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी उत्तराखंड राज्य के लिए विकास योजनाओं को बताने लगे।
इसे चाहे आगामी विधानसभा की चुनावी हलचल से देखें या फिर राज्य के प्रति भाजपा का लगाव लेकिन उन्होंने अपनी घोषणाओं की चासनी से प्रदेश संगठन को मिठास का अहसास करा दिया।
उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पद पर थे तो उन्होंने अपने परिवार के साथ चारधाम की यात्रा की थी। उस दौरान वहां की सड़कों की दशा को देखते हुए उन्हें बहुत पीड़ा हुई।