फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM रावत ने साधा निशाना, कहा कैंपा के पैसे पर केंद्र ने मारी कुंडली

Sat, 04 Mar 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण(कैंपा) के अधिकार कम किये जाने पर कड़ा एतराज किया है। उन्होंने कहा कि कैंपा का पैसा हमारा है, केंद्र ने इस पैसे पर कुंडली मार रखी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार कैंपा के प्रोजेक्ट पास करने के राज्य के अधिकार खत्म करने जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को यह खुलासा किया था।

खुलासे के मुताबिक, केंद्र सरकार कैंपा एक्ट में संशोधन करने जा रही है। इस संशोधन के बाद राज्य सरकार कैंपा की योजनाओं की सिर्फ संस्तुति कर सकेगी। योजनाओं को पास करने का अधिकार केंद्र में निहित हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र के इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।

राज भवन में पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे सीएम ने मीडियाकर्मियों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कैंपा का पैसा हमारा है। लेकिन केंद्र सरकार इस पैसे पर कुंडली मार कर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि राज्यों के अधिकारों में कटौती की गई तो न्यायसंगत नहीं होगा। इस निर्णय के विरोध में आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें