फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ग विशेष की संख्या बढ़ना देश के लिए खतरनाक: शंकराचार्य

Thu, 27 Aug 2015 08:57 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत के जिन-जिन भागों में वर्ग विशेष की आबादी बढ़ी है वह भाग राष्ट्र की मुख्य धारा से कटते गए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान और बांग्लादेश का निर्माण भी एक वर्ग की आबादी बढ़ने से ही हुआ था। इसे देखते हुए अब केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए।

जगद्गुरु शंकराचार्य एक समुदाय के बढ़ते आंकड़ों से खासे चिंतित हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आंकड़े देखकर किसी भी देशभक्त का चिंतित होना स्वभाविक है। जिस प्रकार एक धर्म विशेष की आबादी बढ़ी है प्रभुता संपन्न राष्ट्र के लिए वह गहन चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहा, नहीं बना सकते एक और पाकिस्तान

इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान का निर्माण एक वर्ग की संख्या बढ़ने के कारण हुआ था। हम देश में और पाकिस्तान नहीं बना सकते। कश्मीर की समस्या का मुख्य कारण भी एक वर्ग की जनसंख्या है।

स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पूरे देश में जनसंख्या का अनुपात बिगड़ा हुआ है। राष्ट्रीय कानून बनाने के बाद ही देश का भला हो सकता है। देश के राजनीतिज्ञों को जाति, वर्ग और समुदाय से ऊपर उठकर इस दिशा में चिंतन करना चाहिए। एक वर्ग की जनसंख्या वृद्धि वास्तव में राष्ट्रीय समस्या है।

राजनीतिक दलों को स्वार्थ की सीमा से ऊपर उठकर राष्ट्र रक्षा और राष्ट्रहित में चिंतन करना चाहिए। जगद्गुरु ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कानून को लेकर कड़ा कदम नहीं उठाएगी तब तक धीरे-धीरे पनप रहा खतरा बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें