फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई कार्यालय में कर्मचारियों के केबिन से नहीं हटे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अधीक्षण अभियंता (एसई) शहरी क्षेत्र के कार्यालय में कर्मचारियों के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे सहमति के बाद अभी तक नहीं हटाए गए हैं। इससे आक्रोशित ऊर्जा कामगार संगठन ने विरोध में नौ नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें, कौलागढ़ स्थित एसई कार्यालय में पुरुष और महिला कर्मचारियों के केबिन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इससे कर्मचारियों की निजता भंग हो रही है। इसको लेकर ऊर्जा कामगार संगठन ने विगत 17 दिसंबर को एसई के साथ वार्ता भी की थी। इसमें कैमरों को हटाने पर सहमति बनी थी। एसई ने संगठन को जल्द ही कैमरे हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी कैमरे नहीं हटाए गए हैं। इससे संगठन में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने एसई को ज्ञापन सौंपकर जल्द कैमरे न हटाने पर नौ नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के मंडल सचिव अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि नौ से 11 नवंबर तक काला फीता बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मंडल कार्यालय पर धरना और इसके बाद 7 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें