फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गर्भवती महिला ने बुधवार को 108 एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। बुद्धा चौक के पास डिलीवरी के बाद एंबुलेंस स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को गांधी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्योडा ब्योन्द्रा गांव निवासी वीरेंद्रा (24) को बुधवार तड़के प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने 108 को फोन किया। 108 की मदद से महिला को विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से स्टाफ ने उन्हें गांधी शताब्दी अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस उन्हें लेकर बुद्धा चौक के पास पहुंची कि तभी महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। कुछ ही देर में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। 108 कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार महिला और नवजात को गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा- बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें