फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी की नजर में रहेगा मंदिर व केदारपुरी

Sat, 12 May 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए पुलिस और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।

विज्ञापन


मंदिर परिसर से केदारपुरी में जहां पुलिस, आईआरबी और होमगार्ड के जवान तैनात हैं। वहीं, अब केदारनाथ मंदिर में 13 सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे पूरा मंदिर व केदारपुरी पर नजर रखी जा रही है।

तीन दिन पूर्व गर्भगृह से लेकर मंदिर के चारों तरफ 13 नए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।  कैमरों में 15-15 दिन तक रिकार्डिंग संग्रहित की जा सकती है। बीकेटीसी द्वारा 2 सीसीटीवी कैमरे मंदिर गर्भ गृह, 2 मंदिर सभा मंडप, 1 पूर्वी द्वार, 1 पश्चिमी द्वार, 4 थाली भेंट और 1 भोग मंडी में लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने दो हाई पॉवर कैमरा लगाए हैं, जिनमें एक मंदिर के अंदर व एक मंदिर के बाहर स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर लगे कैमरे से पूरी केदारपुरी पर भी नजर रखी जा रही है। बीकेटीसी कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने कहा कि सीसीटीवी लगाने से अब सुरक्षा व्यवस्था में मदद मिल रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी में यात्राकाल में सबसे अधिक चौकसी की जरूरत होती है। इसलिए बीकेटीसी के साथ संयुक्त रूप से मंदिर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें