फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी के बीच होगी केदारनाथ यात्रा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी अधिकारियों की नजर

Tue, 25 Apr 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा में इस बार गौरीकुंड भी कैमरा की नजर में रहेगा। डीडीएमए ने यहां हाई फ्रीक्वेंसी कैमरा स्थापित कर दिया है, जिसका कंट्रोल रूम से लिंक रहेगा। इसके साथ ही बाबा केदार को यात्रा देहरादून सविचालय से भी लाइव देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर शासन, प्रशसन सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिवर्ष नई-नई तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। वर्ष 2015 में जहां सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा को लाइव किया गया था। वहीं, 2016 में इसे जिला मुख्यालय लिंक किया गया।
विज्ञापन

हाई फ्रीक्वेंसी कैमरे से रहेगी नजर

डीडीएमए द्वारा हाई फ्रीक्वेंसी कैमरा और छोटे-छोटे टावर की मदद से यह सुविधा दी गई। इस बार, इसे विस्तार किया गया है। अब, देहरादून सचिवालय से ही अधिकारी केदारनाथ यात्रा का लाइव स्थिति देख सकेंगे।

​सबसे खास बात यह है कि इस बार गौरीकुंड भी कैमरे की नजर में रहेगा, जिससे यात्रा को और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। डीडीएम द्वारा केदारनाथ से सोनप्रयाग तक बीएसएनएल से लिंक कर चिन्हित स्थानों पर छोटे टावर लगाए गए हैं।

इन टावर से हाई फ्रीक्वेंसी कैमरा को लिंक किया गया है, जिनकी मदद से सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट और केदारनाथ को लाइव कलेक्ट्रेट, डीडीएमए कार्यालय और सचिवालय से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें