फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, अब पढ़ाई के साथ मिलेगा इंटर्नशिप का मौका 

Thu, 10 Jan 2019 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्किल आधारित पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र अब इंटर्नशिप भी करेंगे। बोर्ड ने हाल ही में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस पर मुहर लगाई है। जल्द ही इसका सर्कुलर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई के एक अधिकारी के मुताबिक, बैठक में तय किया गया कि जितने भी पाठ्यक्रम स्किल आधारित हैं, उनमें छात्रों को तीन से छह माह की इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए सत्र से एजुकेशन विषय में सबसे पहले यह शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन

सीबीएसई जल्द शुरू करेगा ये कोर्स

बोर्ड का मकसद है कि छात्रों को थ्योरी में पढ़े गए काम को प्रैक्टिकल में उतारने का मौका मिले। योजना के तहत, स्कूल से पास करने वाले छात्रों को सीबीएसई में ही तीन से छह माह की इंटर्नशिप करवाई जाएगी। हालांकि इसकी शुरुआत इसी सत्र से बतौर पायलट प्रोजेक्ट की गई है। लेकिन, भविष्य में इसे देशभर में लागू किया जाएगा।

सीबीएसई की ओर से जल्द ही योग इंस्ट्रक्टर, डाटा एनालिटिक्स एंड मशीन लर्निंग, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर का कोर्स शुरू किया जाएगा। इनमें आठवीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में डाटा एनालिटिक्स का कोर्स शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें