फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी परीक्षा के आवेदन को इस बार बदला कोड, एक साथ भरनी होगी फीस

Wed, 09 Jan 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को इस बार कई सावधानियां बरतनी होंगी। आवेदन के लिए इस बार कोर्स कोड में बदलाव किया गया है। इसके अलावा फीस भी एक साथ विद्यार्थियों को जमा करानी होगी। विवि ने इसको लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं। पंद्रह मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। फार्म भरते समय असमंजस या समस्याओं के समाधान के लिए विवि में हेल्प काउंटर स्थापित किया है।

विज्ञापन


जो कॉलेजों की ओर से आने वाली समस्याओं को दूर करेगा। ईयर सिस्टम के फार्म भरने में मुख्य रूप से सेमेस्टर में जो चार विषय भरे जाते थे, वो अब दो सेमेस्टर के मिलाकर आठ हो जाएंगे। कोर्स कोड में भी बदलाव किया गया है। जिसे छात्र को फार्म भरते समय लिखना होगा। कोर्स के मुताबिक ही ऑनलाइन फीस भी अदा करनी होगी। पहले सेमेस्टर में चार विषयों और कोर्स की फीस भरी जाती थी, वो अब आठ विषय होने पर प्रति विषय एक साथ अदा करनी होगी।

पूर्व में जो कोर्स कोड में सेमेस्टर अंकित होता था, उसमें अब ईयर अंकित होगा। इससे कौन सी डिग्री और ईयर की परीक्षा या कोर्स है, यह कोड देखते ही साफ हो जाएगा। परीक्षार्थियों को यूजी के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिए तय कोर्स कांबिनेशन के हिसाब से कोर्स परीक्षा फार्म में भरने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांबिनेशन के हिसाब से रहेगी कोर्स की च्वॉयस

यूजी ईयर सिस्टम की परीक्षा में तीनों संकाय के लिए तय किए गए कोर्स कांबिनेशन की ऑनलाइन फार्म में ही च्वॉयस उपलब्ध रहेगी। छात्र जैसे ही बीए कोर्स क्लिक करेगा और मेजर विषय भरेगा, उसे इसके साथ उपलब्ध कोर्स कांबिनेशन की सूची नजर आएगी। उन्हीं में से छात्र को अन्य कोर्स भरने होते हैं। कोर्स कोड की सही जानकारी परीक्षार्थी को होनी चाहिए। 

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि शिक्षकों ने कोर्स कोड और अन्य जानकारियां विद्यार्थियों को दे दी हैं। विवि में स्थापित किए गए पूछताछ केंद्र के नंबर 0177-2833592 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कॉलेज प्राचार्य ऑनलाइन भरे जाने वाले फार्म को सत्यापित जरूर कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें