मेडिकल की प्रवेश परीक्षा सीबीएसई नीट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के साथ ही शाम को सीबीएसई ने ‘आंसर की’ की सूचना जारी कर दी। मंगलवार को बोर्ड नीट की आंसर की जारी करेगा। इस पर दो दिन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
सीबीएसई नीट के ज्वाइंट सेक्रेटरी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 13 जून को एग्जाम की आंसर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस पर 13 व 14 जून को आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
आपत्तियों के बाद सीबीएसई 15 व 16 जून को अंतिम आंसर की जारी करेगा। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल पर आपत्ति है तो वह एक हजार रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति सही पाई गई तो पैसा वापस मिलेगा लेकिन अगर आपत्ति गलत पाई गई तो पैसा नहीं मिलेगा। आपत्ति देने के लिए छात्र को प्रमाण भी देना होगा।