बोर्ड से संबद्ध पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सीमाद्वार के एक छात्र ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद गणित विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा दी। बोर्ड की ओर से हाल ही में उस परीक्षा का परिणाम जारी किया गया लेकिन बोर्ड ने एक संयुक्त मार्कशीट बनाने के बजाए इंप्रूवमेंट परीक्षा की अंक तालिका अलग से दे दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की लापरवाही छात्रों के लिए परेशानी बन रही है। आलम यह है कि बोर्ड ने एक परीक्षा की दो मार्कशीट (अंकतालिका) जारी कर दी। इससे छात्र को प्रवेश लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, बोर्ड से संबद्ध पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सीमाद्वार के एक छात्र ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद गणित विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा दी। बोर्ड की ओर से हाल ही में उस परीक्षा का परिणाम जारी किया गया लेकिन बोर्ड ने एक संयुक्त मार्कशीट बनाने के बजाए इंप्रूवमेंट परीक्षा की अंक तालिका अलग से दे दी।
छात्र का कहना है कि दो अलग-अलग मार्कशीट के कारण उच्च शिक्षा में प्रवेश और काउंसलिंग के दौरान उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में छात्र की ओर से विद्यालय के प्राचार्य को पत्र लिख समस्या का समाधान करने की मांग की है।
छात्र की मूल मार्कशीट, जिसमें सभी विषय और गणित के पुराने अंक दर्ज हैं। जबकि दूसरी इंप्रूव्ड मार्कशीट, जिसमें केवल गणित के नए अंक दर्शाए गए हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा में प्रवेश, काउंसलिंग प्रक्रिया और नौकरी सत्यापन के दौरान दो मार्कशीट प्रस्तुत करने से असमंजस और अड़चन पैदा हो रही है।